आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग रोकने को इंटरसेप्टर तैनात
-
By
Somendra shukla
Published - 28 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजर
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इंटरसेप्टर वाहन तैनात किया है। इसके माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी की जाएगी।
अभियान के तहत ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है।
उन्नाव पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही, यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतें।
सम्बंधित खबरें
-
पात्रता सूची में नाम फिर भी खाली हाथ महिला, ग्राम पंचायत कर्मियों के खिलाफ जांच की मांगउन्नाव। सरकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजरउन्नाव। स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावशुक्लागंज में हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मा