गंगा एक्सप्रेसवे पर कार हादसा, सात घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 28 October 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में कोलकाता के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग कश्मीर से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान माखी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 404 के पास सुबह करीब 10 बजे कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे कार एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में मिन्हाजुदीन, काजी हसन, ममतज, हालीमा, शालिमा, सूरज और अबु सलम घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, दुर्घटना की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। सूचना पर माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। थानाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
पात्रता सूची में नाम फिर भी खाली हाथ महिला, ग्राम पंचायत कर्मियों के खिलाफ जांच की मांगउन्नाव। सरकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजरउन्नाव। स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावशुक्लागंज में हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मा