उन्नाव में स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल
-
By
Somendra shukla
Published - 28 October 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शुक्लागंज में हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
उन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र के घोंघी रौतापुर स्थित रायल सिटी प्लाटिंग में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन मकान का स्लैब और सीढ़ी का हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर बेसमेंट में जीने की शटरिंग खोल रहे थे।
अचानक मलबा गिरने से तीनों मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने एसडीआरएफ के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए सरिया काटने और कंक्रीट तोड़ने का काम किया गया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जयप्रकाश (35), निवासी पटेलनगर, कानपुर और सोहन, निवासी सहानीपुर, फतेहपुर को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकृपाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
पात्रता सूची में नाम फिर भी खाली हाथ महिला, ग्राम पंचायत कर्मियों के खिलाफ जांच की मांगउन्नाव। सरकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजरउन्नाव। स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावशुक्लागंज में हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मा