दिव्यांग युवक से मारपीट, छह दिन बाद दर्ज हुई फिर
-
By
Somendra shukla
Published - 28 October 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
उन्नाव। दिव्यांग युवक के साथ कथित मारपीट के मामले में छह दिन बाद मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने नाराजगी जताई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित अनुपम कुमार घटना के बाद से भयभीत है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में तन्मय श्रीवास्तव ने बताया कि शेखपुरा नहर बाजार निवासी अनुपम कुमार 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और करोवन मोड़ स्थित कुडूखेड़ा क्रॉसिंग के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर की दुकान पर काम करते हैं। आरोप है कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कॉस्मेटिक दुकान की मालकिन और उसकी नौकरानी ने बीच सड़क पर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी।
तन्मय के मुताबिक, पीड़ित ने मगरवारा चौकी और सदर कोतवाली में शिकायत की, लेकिन शुरुआती दो दिनों तक सुनवाई नहीं हुई। बाद में संगठन के हस्तक्षेप के बाद 27 अक्टूबर की देर शाम तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 और 351 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
संगठन ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर जांच पूरी करने और 15 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। तन्मय ने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलने तक संगठन संतुष्ट नहीं होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष शाश्वत बाजपेई, सुरेंद्र कुमार, अरविंद सोनी और गंगाघाट नगर अध्यक्ष सोनम सतीश समेत अन्य लोग मौजूद l
सम्बंधित खबरें
-
पात्रता सूची में नाम फिर भी खाली हाथ महिला, ग्राम पंचायत कर्मियों के खिलाफ जांच की मांगउन्नाव। सरकार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजरउन्नाव। स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावशुक्लागंज में हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनउन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मा