सफीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 14 September 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को उपनिरीक्षक विनोद कुमार सरोज पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फाजिलपुर नहर पुलिया, ग्राम सकहन राजपूतान के पास संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी और जांच के दौरान उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर संख्या UP30 BH9065 और पैशन प्रो संख्या UP76P1918 शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी की पहचान रामगोपाल पुत्र स्व. रामलखन (25 वर्ष), निवासी ग्राम सकहन राजपूतान, थाना सफीपुर के रूप में की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सफीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 410/26, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड की ग्राम पंचायत बरबट स्थित शारदा
-
मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते तीन महीने रहेगा रूट डायवर्जन, उन्नाव से कानपुर समेत कई मार्गों के
-
उन्नाव, 12 सितंबर। जनपद उन्नाव में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों में जनसुनवाई