पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने आवास पर विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना
-
By
Somendra shukla
Published - 14 September 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने आवास पर विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूजा-अर्चना के दौरान अन्नू टंडन ने भगवान श्री गणेश से देश-प्रदेश सहित उन्नाव के सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी के विघ्न दूर करें और परिवारों में सुख-शांति का वास हो।
इस अवसर पर आवास पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी भगवान गणेश की आरती कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा माहौल आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण नजर आया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड की ग्राम पंचायत बरबट स्थित शारदा
-
मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते तीन महीने रहेगा रूट डायवर्जन, उन्नाव से कानपुर समेत कई मार्गों के
-
उन्नाव, 12 सितंबर। जनपद उन्नाव में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों में जनसुनवाई