थाना समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
-
By
Somendra shukla
Published - 12 September 2026 7 views
उन्नाव, 12 सितंबर। जनपद उन्नाव में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों में जनसुनवाई की गई। इसी क्रम में थाना गंगाघाट में अधिकारियों ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर राजेश विश्वकर्मा तथा क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह मौजूद रहीं।
अधिकारियों के समक्ष पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ते, पुलिस संबंधी मामलों समेत विभिन्न समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
सम्बंधित खबरें
-
मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते तीन महीने रहेगा रूट डायवर्जन, उन्नाव से कानपुर समेत कई मार्गों के
-
उन्नाव, 12 सितंबर। जनपद उन्नाव में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों में जनसुनवाई
-
गंगाघाट पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ फरियादी की संतुष्टि पर जोरउन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शहर के डरियन टोला, कैथियाना स्थित चौधराना मस्जिद वाली रोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्जउन्नाव। अव