जाजमऊ पुल बंद होने से नवीन गंगा पुल पर भारी वाहनों का दबाव, यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका
-
By
Somendra shukla
Published - 14 September 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जाजमऊ गंगा पुल पर आवागमन बंद होने के बाद बड़े और भारी वाहनों के नवीन गंगा पुल से गुजरने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही से नगर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। वहीं जाम, दुर्घटना और आम नागरिकों की परेशानी को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका गंगाघाट चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय ने जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने सीओ सिटी प्रदीप कुमार के साथ नवीन गंगा पुल और आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात की मौजूदा स्थिति और भारी वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न हो रही समस्या पर चर्चा की गई।
संदीप पाण्डेय ने प्रशासन से मांग की कि नवीन गंगा पुल के दोनों छोर, कानपुर एवं मरहला चौराहा, पर पुलिस व यातायात कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए, ताकि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लग सके। साथ ही इन वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे जनसुरक्षा और जनहित से जुड़ा है, इसलिए केवल निर्देश जारी करने के बजाय मौके पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड की ग्राम पंचायत बरबट स्थित शारदा
-
मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते तीन महीने रहेगा रूट डायवर्जन, उन्नाव से कानपुर समेत कई मार्गों के
-
उन्नाव, 12 सितंबर। जनपद उन्नाव में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों में जनसुनवाई