जाजमऊ पुराने गंगापुल पर कल से भारी वाहनों की नो-एंट्री
-
By
Somendra shukla
Published - 12 September 2026 7 views
मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते तीन महीने रहेगा रूट डायवर्जन, उन्नाव से कानपुर समेत कई मार्गों के लिए बदला रास्ता
उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। उन्नाव पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 13 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु रखने और किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए अलग-अलग गंतव्यों के अनुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
कानपुर जाने वालों को बक्सर मोड़ से जाना होगा
उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाला भारी वाहन यातायात एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 पर स्थित बक्सर मोड़ से होकर कानपुर की ओर जाएगा। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहने से वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा।
औरैया-इटावा के लिए दो विकल्प
उन्नाव से औरैया-इटावा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग बताए गए हैं। वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर औरैया-इटावा जा सकेंगे। इसके अलावा एनएच-31 से बिहार होते हुए बक्सर मोड़ और एनएच-19 के रास्ते भी कानपुर, औरैया-इटावा की ओर पहुंचा जा सकेगा।
बांदा-महोबा के लिए लालगंज-फतेहपुर मार्ग
उन्नाव से बांदा और महोबा जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-31 का प्रयोग करते हुए लालगंज और फतेहपुर के रास्ते आगे जाना होगा।
हमीरपुर-झांसी-उरई का बदला मार्ग
उन्नाव से हमीरपुर, झांसी और उरई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-31 से बिहार होते हुए बक्सर मोड़, एनएच-19 (चौड़गरा), एसएच-46 और घाटमपुर के रास्ते एनएच-34 का प्रयोग करना होगा।
इसके बाद वाहन निर्धारित गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
वाहन चालकों से सहयोग की अपील
पुलिस ने भारी वाहन चालकों और परिवहन से जुड़े लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान जाजमऊ पुराने गंगापुल की ओर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। रूट डायवर्जन का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना है।
सम्बंधित खबरें
-
मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते तीन महीने रहेगा रूट डायवर्जन, उन्नाव से कानपुर समेत कई मार्गों के
-
उन्नाव, 12 सितंबर। जनपद उन्नाव में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों में जनसुनवाई
-
गंगाघाट पुलिस ने जिला बदर किए गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ फरियादी की संतुष्टि पर जोरउन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। शहर के डरियन टोला, कैथियाना स्थित चौधराना मस्जिद वाली रोड
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्जउन्नाव। अव