चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 12 August 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूरन नगर निवासी अमित मिश्रा ने 15 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि 2 जुलाई को पनीर की दुकान के बाहर खड़ी उनकी बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल संख्या UP35 AD3279 चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित अभियुक्त सोनू पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम कुर्मिन खेड़ा, को एएम बरवट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम सहित पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के त
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा नगर पंचायत से भी बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के