चोरी के आरओ फिल्टर के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 10 August 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया आरओ फिल्टर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई को उन्नाव बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में लगे ताले को तोड़कर अज्ञात चोर आरओ फिल्टर चोरी कर ले गया था। मामले में कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं लेखा-जोखा लिपिक प्रताप शंकर की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान घटना में शामिल मोहम्मद फैज पुत्र चांद निवासी काशीराम कॉलोनी, उन्नाव को चिह्नित किया। सोमवार को पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का आरओ फिल्टर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सावन के महीने में गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल/ढाबे का क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। ग्राम पाठकपुर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का जबरन सिर मुंडवाने के मा