कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 10 August 2026 23 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को कोतवाली सदर में संबंधित मामले में बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए आरोपी प्रेम चन्द (42) और राजबहादुर (36), निवासी ग्राम चांदपुर, थाना दही, उन्नाव की पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार को कोतवाली सदर पुलिस ने दोनों को चांदपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विवेचनात्मक कार्रवाई के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफीपुर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सावन के महीने में गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक होटल/ढाबे का क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावसफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। ग्राम पाठकपुर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का जबरन सिर मुंडवाने के मा