गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 12 August 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारासगवर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी धर्मेन्द्रनाथ मिश्र मय हमराह पुलिस बल के साथ 12 अगस्त 2026 को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लालकुआं ओवरब्रिज के नीचे से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज चौरसिया उर्फ हीरो पुत्र राजाराम चौरसिया, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 शंकर नगर, कस्बा बीघापुर, थाना बीघापुर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बीघापुर में मुकदमा अपराध संख्या 167/26, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष धर्मेन्द्रनाथ मिश्र, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव एवं कांस्टेबल अनुराग खरे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के त
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा नगर पंचायत से भी बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के