दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गंगाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 12 August 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 में वांछित अभियुक्त लालू उर्फ रमजानी पुत्र स्वर्गीय सलीम, निवासी राजीव नगर खन्ती, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव को बालूघाट तिराहा से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के त
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा नगर पंचायत से भी बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के