उन्नाव पुलिस लाइन में वामा वेलनेस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों व परिजनों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन उन्नाव में वामा वेलनेस होम्योपैथी, एलोपैथी एवं अपोलो मेडिक्स स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन विनी सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, उपनिरीक्षक नेक मोहम्मद, उपनिरीक्षक विमलेश शुक्ल, आरक्षी अजय कुमार, महिला आरक्षी सयोगिता शुक्ला तथा कोमल शर्मा सहित पुलिस वेलफेयर शाखा की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
-
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स लूट की
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास स्कू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव निवासी नि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभि