उन्नाव पुलिस की पहल रंग लाई, परिवार परामर्श से 16 बिखरते रिश्ते फिर हुए एक
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 16 विवादित पति-पत्नी के जोड़ों का सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद, विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया गया, जिससे सभी दंपति साथ रहने पर सहमत हुए। इसके बाद उन्हें बिना किसी विवाद के सुखद वैवाहिक जीवन बिताने के संकल्प के साथ विदा किया गया। इनमें महिला थाना से 5, थाना अजगैन व पुरवा से 3-3, थाना बांगरमऊ व बेहटा मुजावर से 2-2 तथा थाना गंगाघाट से 1 जोड़ा शामिल रहा। इस सराहनीय कार्य में परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अवसार अली, डॉ. सगीर अहमद तथा महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह सहित पुलिस टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
-
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स लूट की
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास स्कू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव निवासी नि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभि