हाईवे पर स्कूटी का टायर पंचर होने से महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 7 views
सार्थक संवाददाता
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास स्कूटी का अचानक टायर पंचर होने से हुए हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दरोगाबाग निवासी वकील अहमद अपनी पत्नी साजिया और बेटी के साथ स्कूटी से लखनऊ के काकोरी स्थित बीमार सास से मिलने जा रहे थे। रास्ते में सोनिक मोड़ के पास स्कूटी का टायर पंचर हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में साजिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला और उनके परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साजिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
-
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स लूट की
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास स्कू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव निवासी नि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभि