स्कूल गई 13 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 11 views
सार्थक संवाददाता
उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 16 जुलाई को सुबह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
परिजनों के अनुसार छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल गई थी। छुट्टी के समय जब भाई उसे लेने पहुंचा तो वह स्कूल में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी और कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने 17 जुलाई को गुमशुदगी एवं अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से छात्रा की शीघ्र सकुशल बरामदगी और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
-
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स लूट की
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास स्कू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव निवासी नि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभि