महिला से पर्स लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 8 views
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स लूट की घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स, चाबी का गुच्छा और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 1 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस निवासी तारा सिंह से सब्जी खरीदकर लौटते समय एक युवक ने पर्स लूट लिया था। मामले में 2 जुलाई को कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी उम्मीदों का शहर, थाना कोतवाली सदर, को कांशीराम सुधापुरम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से लूटा गया पर्स और चाबी का गुच्छा भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र से 13 वर्षीय एक छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
-
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स लूट की
-
सार्थक संवाददाताउन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास स्कू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबांगरमऊ (उन्नाव)। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव निवासी नि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभि