रोजगार से जोड़ें कौशल प्रशिक्षण, गुणवत्ता से न हो समझौता: डीएम
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक में कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलें।
डीएम ने प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और रोजगार की जानकारी ली तथा स्थानीय उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज को सभी प्रशिक्षण केंद्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रायोगिक प्रशिक्षण, नियमित मॉनिटरिंग और अधिकतम प्लेसमेंट सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स