गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी फतेहपुर चौरासी पुलिस के शिकंजे में, बांगरमऊ रोड से दबोचा गया
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर चौरासी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त कुलदीप राठौर पुत्र स्वर्गीय सियाराम निवासी ग्राम पिडना, थाना बेहटामुजावर को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बांगरमऊ रोड स्थित टाडामीता तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर उ.प्र. समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई लंबित थी और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ उन्नाव जिले के विभिन्न थानों में चोरी सहित गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स