गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था/ डीएम-एसएसपी ने चंद्रिका देवी मंदिर व गंगा घाट का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 7 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आगामी बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को थाना बारासगवर क्षेत्र के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर एवं गंगा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्नान, मेले और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैरिकेडिंग, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स