दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गंगाघाट पुलिस ने दबोचा
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद सिंह व पुलिस टीम ने धनईया मोड़, आजाद मार्ग से आरोपी अमन (20) निवासी ग्राम भिटवा, थाना गंगाघाट को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना गंगाघाट में दर्ज मुकदमा संख्या 446/2025 में बीएनएस की धाराओं 137(2), 87, 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)5 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नासिरखेड़ा गांव के
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मंगलवार को विकास भवन स