उन्नाव में महिला हेल्पडेस्क की पहल रंग लाई, 21 बिछड़े दंपतियों का फिर से हुआ मिलन
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क एवं परिवार परामर्श समिति के संयुक्त प्रयास से 21 विवादित पति-पत्नी के रिश्तों को नई शुरुआत मिली। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर कर परिवारों को टूटने से बचाया गया। इसके बाद सभी दंपतियों ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण ढंग से साथ रहने का संकल्प लिया। महिला थाना से 5, गंगाघाट से 4, कोतवाली सदर व पुरवा से 3-3, फतेहपुर चौरासी व बांगरमऊ से 2-2 तथा आसीवन व बारासगवर से 1-1 दंपति की सफल काउंसलिंग कर विदाई कराई गई। इस सराहनीय कार्य में परिवार परामर्श समिति के विशेषज्ञों, महिला हेल्पडेस्क की टीम और संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में आयोजित 'पैराडाइस ऑफ यूपी सीजन-3' का ग्रैंड फिनाले रविव