पैराडाइस ऑफ यूपी सीजन-3 का भव्य समापन, मो. अयान और श्रेया बने विजेता
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में आयोजित 'पैराडाइस ऑफ यूपी सीजन-3' का ग्रैंड फिनाले रविवार को शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मो. अयान ने मिस्टर पैराडाइस ऑफ यूपी और श्रेया ने मिस पैराडाइस ऑफ यूपी का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृतिशेष कुँवर जितेंद्र सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लवली चौधरी ने मेकअप मास्टरक्लास देकर प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में कणिका वर्मा विजेता रहीं, जबकि मॉडलिंग प्रतियोगिता में आदर्शी विमल प्रथम, अन्वी गुप्ता द्वितीय और सपना यादव तृतीय स्थान पर रहीं। लक्ष्य निगम को बेस्ट एंकर एवं कॉमेडियन सम्मान मिला। विजेताओं को टीवी, होम थिएटर, मेकअप वैनिटी सहित आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में आयोजित 'पैराडाइस ऑफ यूपी सीजन-3' का ग्रैंड फिनाले रविव