फौजी ढाबे पर ड्राइवर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद; झारखंड के दो ट्रक चालकों के विवाद का खूनी अंजाम
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित दांदामऊ के आरव फौजी ढाबे पर ट्रक चालकों के बीच हुए विवाद में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बीघापुर पुलिस ने आरोपी काशीनाथ राउत पुत्र राधु राउत, निवासी 117, बिरसानगर, पोस्ट टेलको, थाना बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखंड को दादामऊ मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को सूरज सिंह पुत्र जगदीश सिंह (25 वर्ष), निवासी केबल टाउन, एम-4/85, थाना गोलमुरी, जिला जमशेदपुर, झारखंड और काशीनाथ राउत अपनी-अपनी चेसिस ट्रक खड़ी कर फौजी ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। विवाद बढ़ने पर काशीनाथ ने जेब से छोटा स्टील का चाकू निकालकर सूरज सिंह की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को 100 शैय्या अस्पताल बीघापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना बीघापुर पर मु.अ.सं. 181/2026 के तहत धारा 103(1)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार कटियार, चौकी प्रभारी लालकुआं उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षी नितिन कुमार, प्रेमचन्द्र तथा महिला आरक्षी नीलम शामिल रहीं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में आयोजित 'पैराडाइस ऑफ यूपी सीजन-3' का ग्रैंड फिनाले रविव