उन्नाव में मासिक अपराध गोष्ठी, एसएसपी ने अपराध नियंत्रण और वांछितों की गिरफ्तारी के दिए सख्त निर्देश
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने थानों पर दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए गंभीर अपराधों का शीघ्र निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला अपराध, पॉक्सो, बलात्कार, गैंगस्टर, एनएसए, गुंडा एक्ट तथा हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। अवैध शराब, शस्त्र, जुआ और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करने, चोरी व नकबजनी रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जमीनी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय, आईजीआरएस शिकायतों की निष्पक्ष जांच, आवेदकों से फीडबैक लेने और पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग के भी निर्देश दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में आयोजित 'पैराडाइस ऑफ यूपी सीजन-3' का ग्रैंड फिनाले रविव