बंद पड़ी बी-पैक्स समिति हुई शुरू, किसानों में खुशी की लहर किसानों को अब गांव में मिलेगी खाद-बीज की सुविधा
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 30 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
166 भगवंतनगर विधानसभा उन्नाव क्षेत्र के विकासखंड बीघापुर अंतर्गत ग्राम अकवाबाद में वर्षों से बंद पड़ी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड उन्नाव से संबद्ध बी-पैक्स (बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख समिति) के पुनः संचालन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने प्रथम खाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर अरुण सिंह ने कहा कि बी-पैक्स के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज एवं कृषि संबंधी अन्य आवश्यक सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। इससे किसानों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा खेती-किसानी के कार्यों में भी आसानी होगी।
ग्रामीणों और किसानों ने लंबे समय बाद समिति के पुनः संचालन पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सहकारी विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन