हसनगंज तहसील दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील हसनगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलापूर्ति, भूमि विवाद, पेंशन, आवास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि शासन की मंशा के अनुरूप उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हसनगंज, क्षेत्राधिकारी हसनगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन