पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी बैनामे की शिकायत, बेटे ने पिता समेत दो पर कार्रवाई की मांग
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपनी पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी बैनामे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में दिनेश ने अपने पिता जानकी प्रसाद तथा जावेद अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन का बैनामा कथित रूप से मिलीभगत कर जावेद अली के नाम फर्जी तरीके से कराया गया। आरोप है कि बैनामे की प्रक्रिया के दौरान खरीददार की वास्तविक पहचान सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे कानून के साथ धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कथित फर्जी बैनामे की वैधता की जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन