आरव फौजी ढाबे पर दो ट्रक ड्राइवरों के विवाद में एक की चाकू मारकर हत्या, एसएसपी मौके पर पहुंचे
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद के बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल कुआं स्थित आरव फौजी ढाबे पर शनिवार देर शाम दो ट्रक ड्राइवरों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक ड्राइवर ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ड्राइवर के छत्तीसगढ़ का निवासी होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। हत्या के कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन