चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को कानपुर नगर निवासी नवीन कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली सदर में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान सिंधुपुर से कांशीराम कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने शिवा सिंह (30) निवासी बारादेव, थाना औरास को चोरी की बाइक संख्या UP 78 HA 8198 के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, गैंगस्टर, लूट, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन