अजगैन पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक को लौटाए 20 हजार रुपये
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 4 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
अजगैन थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार युवक को बड़ी राहत देते हुए उसकी ठगी गई 20 हजार रुपये की धनराशि वापस दिला दी। थाना क्षेत्र के नवई गांव निवासी विशाल सिंह ने 23 जून 2025 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत के बाद अजगैन थाने की साइबर टीम लगातार मामले की जांच और बैंक खातों की ट्रेसिंग में जुटी रही। पुलिस के प्रयासों से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि ब्लॉक कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर विशाल सिंह ने पुलिस का आभार जताया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन