रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 33 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शनिवार सुबह उन्नाव-लखनऊ रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलवे के खंभा संख्या 40/22 और 40/24 के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी का विवरण जुटाने के साथ अन्य माध्यमों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अ
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आदर्श नगर पंचायत सफीपुर ने नगर के विकास
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगरोसी निवासी दिनेश ने अपन