एचपीसीएल स्थापना दिवस पर बुधवार को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 29 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार, 15 जुलाई 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सरोजिनी नगर क्षेत्र के गौरी पिपरसड रोड पर ग्राम गहरु स्थित कीर्ति गैस सर्विस के गोदाम परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस मानवीय अभियान में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कई लोगों का जीवन बचाया जा सकेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का स्वागत किया जाएगा। साथ ही लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया गया है, ताकि बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ पीजीआई थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार
-
सार्थक संवाददाता लखनऊहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्थापना दिवस के अवसर पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के कुलहा स्थित भारत खेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा पश्चिमी राज्यों
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में मंगलवार को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष