खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आसीवन थाना क्षेत्र के कुलहा स्थित भारत खेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक खेत में 46 वर्षीय उमेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार को राशन लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव के पास चप्पल और गमछा पड़े मिले, जबकि मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और सिर पर चोट के निशान थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ पीजीआई थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार
-
सार्थक संवाददाता लखनऊहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्थापना दिवस के अवसर पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के कुलहा स्थित भारत खेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा पश्चिमी राज्यों
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में मंगलवार को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष