उन्नाव में फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
-
By
Admin
Published - 12 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्षीय फल विक्रेता विनोद का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि उनका पत्नी पुष्पा देवी से कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। निरीक्षक अपराध राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध तथ्य मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ-कानपुर हाईव
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के प्रया
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष