धान की रोपाई के लिए निकला युवक नहर में डूबा, मौत
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले में मंगलवार को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बिछिया विकासखंड के घुरखेत गांव निवासी राहुल यादव (22) पुत्र खजान यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राहुल मंगलवार दोपहर धान की रोपाई के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह नहर में मिला। उसे तत्काल बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
राहुल परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ पीजीआई थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार
-
सार्थक संवाददाता लखनऊहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्थापना दिवस के अवसर पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के कुलहा स्थित भारत खेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा पश्चिमी राज्यों
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में मंगलवार को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष