पीजीआई पुलिस ने चार शातिर चोर दबोचे, 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर बरामद
-
By
Admin
Published - 14 July 2026 40 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
पीजीआई थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को हैबतमऊ स्थित न्यू ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी कविता यादव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मंगलवार को कालिंदी पार्क की ओर जाने वाली नहर किनारे से अर्जुन रावत, सुदैफ अली उर्फ समर, विनय कुमार और दीपक यादव को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करते थे और वारदात के बाद दूसरे जिलों या राज्यों में फरार हो जाते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ पीजीआई थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार
-
सार्थक संवाददाता लखनऊहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के स्थापना दिवस के अवसर पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के कुलहा स्थित भारत खेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा पश्चिमी राज्यों
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिले में मंगलवार को नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष