उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, ड्यूटी से लौट रहे थे घर
-
By
Admin
Published - 11 July 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 70 वर्षीय ओम प्रकाश मिश्रा की मौत हो गई। वह शुक्लागंज स्थित सरस्वती टॉकीज में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। लक्ष्मी टॉकीज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी ओम प्रकाश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय बाबू लाल मिश्रा के रूप में हुई है। वह लंबे समय तक सरस्वती टॉकीज में मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे थे। शनिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव में शनिवार को 20 वर्षीय छात्रा ने स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नवाबगंज कस्बे में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 70 वर्षी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भव