अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, चालक फरार
-
By
Admin
Published - 08 July 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान असोहा थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा निवासी इस्तियाक (50) पुत्र सिरताज, इसरार (40) पुत्र हब्बू खान तथा मौरावां थाना क्षेत्र के पारा निवासी जलालुद्दीन (38) पुत्र आफाक के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों नवाबगंज सामान खरीदने जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल इस्तियाक ने बताया कि वह लकड़ी चिराई का काम करता है और साथियों के साथ सामान लेने जा रहा था। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांस गंगा सिटी परियोजना से प्रभावित किसानों को 2014 के समझौते के अनुस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड