विकास कार्यों में देरी पर डीएम सख्त, अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार
-
By
Admin
Published - 08 July 2026 62 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भवन सभागार में 13 लंबित विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कई मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
चांदपुर स्थित मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के पास विद्युत लाइन शिफ्टिंग में दो माह से हो रही देरी पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को चेतावनी दी। वहीं, सीएनडीएस की धीमी कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मान देवी मंदिर और गंगा घाट विकास कार्यों में देरी पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया। पीडब्ल्यूडी को गुणवत्ता और कार्य गति में सुधार के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हों तथा उनकी नियमित निगरानी और सीएमईएस पोर्टल पर समय से अपडेट सुनिश्चित किया जाए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांस गंगा सिटी परियोजना से प्रभावित किसानों को 2014 के समझौते के अनुस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड