प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
-
By
Admin
Published - 11 July 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव में शनिवार को 20 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुशील कुमार की पुत्री काजल के रूप में हुई है, जो बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और एक दिन पहले ही कोचिंग से अपने गांव लौटी थी।
बताया गया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर बाद जब उसकी मां रानी और अन्य परिजन घर लौटे तो काजल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव में शनिवार को 20 वर्षीय छात्रा ने स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नवाबगंज कस्बे में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 70 वर्षी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भव