तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवती समेत दो घायल, दोनों रेफर
-
By
Admin
Published - 11 July 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नवाबगंज कस्बे में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने हाईवे पार कर रही एक युवती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से जा भिड़ी, जिससे युवती और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान नवाबगंज निवासी 18 वर्षीय गौरी और सोहरामऊ क्षेत्र के हिम्मतगढ़ निवासी 28 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आशीष की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर और गौरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, आशीष वाहन की किस्त जमा कर लौट रहा था, जबकि गौरी हाईवे पार कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव में शनिवार को 20 वर्षीय छात्रा ने स
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव नवाबगंज कस्बे में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 70 वर्षी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भव