33 केवी लाइन मरम्मत के चलते गुरुवार को पांच घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
-
By
Admin
Published - 01 July 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को 33 केवी अजगैन लाइन पर प्रस्तावित मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान अजगैन और सोहरामऊ विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप ने बताया कि मरम्मत कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि में शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण अजगैन, नवाबगंज, बनी, नवई, रायपुर गढ़ी, सोहरामऊ, आशाखेड़ा, बजेहरा, सरौती और ई-स्पेस फीडरों से जुड़े सभी गांवों और क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा अल्ट्राटेक, कत्था फैक्ट्री, आनंदी मैजिकवर्ल्ड, मुरुगन और सी हॉक समेत कई प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी, जिससे उत्पादन और अन्य कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को देखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को 33 केवी अजगैन लाइन पर प्रस्तावित मरम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जामुल गांव में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री कर्मी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को नकलविहीन और शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय