बारात से लौट रहे दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 फुट गहरे नाले में गिरी बुलेट
-
By
Admin
Published - 01 July 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। बांगरमऊ थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर निवासी अखिलेश (19) और नौबतगंज निवासी शुभम (20) अपने दोस्त रामशंकर निषाद की बारात में शामिल होने परियर क्षेत्र गए थे। देर रात दोनों बुलेट से घर लौट रहे थे। गहौली मोड़ के पास डबौली पुलिया पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुलेट पुलिया तोड़ते हुए करीब 20 फुट गहरे नाले में जा गिरी।
रात होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी और दोनों युवक घंटों नाले में पड़े रहे। सुबह राहगीरों ने टूटी पुलिया देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में अखिलेश डी-फार्मा का छात्र था, जबकि शुभम फास्ट फूड की दुकान चलाता था। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को 33 केवी अजगैन लाइन पर प्रस्तावित मरम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जामुल गांव में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री कर्मी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को नकलविहीन और शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय