दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, एक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 30 June 2026 26 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में किसान कुलदीप मौर्या (35) की मौत हो गई, जबकि रैनापुर निवासी शिवनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुलदीप को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, शिवनंदन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक स
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के नाम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) ने मंगलवार को उन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा