आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बेकाबू बस ने कार को रौंदा; दो बच्चियों समेत पांच की मौत
-
By
Admin
Published - 01 July 2026 33 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब हरियाणा के झज्जर से बिहार के नालंदा जा रही एक स्लीपर बस बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और लखनऊ से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरकर पलट गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक विनोद (45), भुनमुन (60), दिव्या (13), अंजू (40) और अमृता (6) की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य कार सवार और बस के आठ यात्री घायल हुए हैं।
मृतक संतकबीरनगर जिले के रहने वाले थे और वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य चलाया। पुलिस बस चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को 33 केवी अजगैन लाइन पर प्रस्तावित मरम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जामुल गांव में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री कर्मी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को नकलविहीन और शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय