2 से 4 जुलाई तक होगी टीईटी परीक्षा, सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
-
By
Admin
Published - 01 July 2026 9 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को शहर के सात केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। पहले दिन दोनों पालियों में 4704, दूसरे दिन 4032 और तीसरे दिन 1680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएसएन पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत सात केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम सुशील कुमार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को 33 केवी अजगैन लाइन पर प्रस्तावित मरम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जामुल गांव में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री कर्मी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को नकलविहीन और शा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय