नगर पालिका की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा
-
By
Admin
Published - 24 June 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बांगरमऊ क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया। हरदोई-बिल्हौर मार्ग स्थित गाटा संख्या 1114 पर नगर पालिका की लगभग तीन बिस्वा भूमि पर छप्पर, सीमेंट के पोल और अन्य अस्थायी निर्माण कर कब्जा किया गया था।
शिकायत मिलने पर राजस्व अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें भूमि नगर पालिका परिषद की संपत्ति पाई गई। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला प्रश
-
सार्थक संवाददाता उन्नावथाना अजगैन पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेमेंट ऐप के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोज